मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।

देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कोरोना काल में अभिभावकों को खो चुके बच्चों को हर महीने 3000 रुपये की सहायता दी जाती है। फरवरी और मार्च माह के लिए 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को यह राशि जारी की गई है। सरकार का कहना है कि जरूरतमंद बच्चों तक समय पर सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *